diwali horizontal

फतेहपुर: बिन्दकी के सभी कंटेन्मेन्ट एरिया को नगरपालिका द्वारा सेनिटाइज्ड किया गया।

0 176

 

फतेहपुर: बिन्दकी के नगर में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते नगर के अंदर  21स्थान  कंटेंटमेंट जोन घोषित हो चुके हैं। आज शुक्रवार को सभी कंटेनमेंट जोन में दवा का छिड़काव कर नगर पालिका परिषद द्वारा सैनिटाइज कराया गया । कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव की लोगों को हिदायत  दी गई।

बिन्दकी    नगर में कोरोना वायरस संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है ।जिसके चलते अब तक नगर के अंदर  21स्थानो को  कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है।आज शुक्रवार की सुबह सभी प्रकारकंटेनमेंट जोन में दवा का छिड़काव कर सैनिटाइज्ड कराया गया।

नगर पालिका परिषद के सफाई इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ,सफाई नायक रोशन दुबे ,सफाई नायक धर्मेंद्र सोनकर सहित सफाई कर्मचारियों ने व्यापक ढंग से दवा का छिड़काव कर सभी स्थानों को सेनीटाइज्ड कराया।

नगर के ललौली रोड स्टेट बैंक के सामने वाली गली में भी दवा का छिड़काव कर सैनिटाइज्ड   किया गया ।लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की हिदायत  दी गई ।नगर पालिका परिषद के सफाई स्पेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह ने लोगों को समझाया कि बेवजह घरों से बाहर निकले। बहुत आवश्यक कार्य पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले ।बाहर निकले तो सामाजिक दूरी का पालन करें मास्क जरूर लगाएं ।उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में लगातार सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। जिससे कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हो  सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.