diwali horizontal

फतेहपुर,तहसीलदार  के चालक को आवारा सांड ने दौड़ाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया

0 164

 

फतेहपुर: तहसीलदार  के चालक को आवारा सांड ने दौड़ाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।घायल चालक को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंन्दकी में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार ने चालक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मिली  जानकारी के अनुसार बीती  देर रात तहसील परिसर के अंदर तहसीलदार गणेश सिंह यादव की गाड़ी का चालक मुनान 45 वर्ष निवासी जाफराबाद को आवारा सांड ने मार कर  गंभीर रूप से घायल कर दिया। ड्राइवर के घायल होते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया ।घायल चालक को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर तहसील के  कर्मचारियों के साथ  तहसीलदार गणेश सिंह यादव ने घायल चालक के  स्वास्थ्य की जानकारी ली । तहसीलदार गणेश यादव ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि ठीक से इलाज किया जाए ताकि चालक जल्द स्वस्थ हो सके।

लोगों ने बताया कि तहसील परिसर के अंदर कई आवारा सांड और मवेशी में  घूमते रहते हैं।जो लोगों को मारकर घायल कर देते हैं। हमेशा आवारा पशुओं से लोगों को डर बना रहता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.