diwali horizontal

वाराणसी में पिता की गुहार: नाबालिग बेटी के अपहरण पर चोलापुर पुलिस पर लापरवाही के आरोप

0 60

वाराणसी में पिता की गुहार: नाबालिग बेटी के अपहरण पर चोलापुर पुलिस पर लापरवाही के आरोप

वाराणसी: अपनी लापता नाबालिग बेटी की तलाश और न्याय की गुहार लेकर चोलापुर थाना क्षेत्र के सांई निवासी संजय पाण्डेय गुरुवार को वाराणसी कमिश्नर कार्यालय पहुँच गए। उनके गले में “पत्नी भी गायब, बेटी भी गायब, उजड़ गया संसार” लिखी तख्ती देखकर लोग भावुक हो उठे और मौके पर भीड़ जुट गई।

नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप

पीड़ित पिता के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को सुबह करीब 7:30 बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी स्वीटी पाण्डेय अपनी छोटी बहन के साथ रिंग रोड पर सामान लेने गई थी। उसी दौरान एक अज्ञात युवक उनकी बड़ी बेटी को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले भागा।

चोलापुर पुलिस पर गंभीर आरोप

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है (मु.अ.सं. 450/2025), लेकिन पुलिस ने POCSO से जुड़ी महत्वपूर्ण धाराएँ शामिल नहीं कीं। उनका कहना है कि पुलिस न तो प्रभावी कार्रवाई कर रही है और न ही उन्हें जांच की प्रगति की जानकारी दे रही है।

दुष्कर्म और हत्या की आशंका

संजय पाण्डेय ने बताया कि उनकी बेटी के साथ पहले भी सारनाथ निवासी सूरज (पिता अज्ञात) द्वारा दुष्कर्म किया गया था और वह मुकदमा अभी न्यायालय में लंबित है। बेटी के दोबारा लापता होने पर उन्हें आशंका है कि कहीं उसके साथ फिर कोई गंभीर अपराध कर उसकी हत्या न कर दी जाए।

पीड़ित पिता ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी से गुहार लगाई कि चोलापुर थाना प्रभारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और उनकी नाबालिग बेटी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.