
सरोजनी नगर में बेखौफ बाइक चोरों का कहर।
LUCKNOW CRIME NEWS:सरोजनी नगर में बेखौफ बाइक चोरों का कहर स्कूटी पर सवार होकर आए चार चोरों ने अपाचे बाइक उड़ाई।
UP 32 KY 9873 नंबर की अपाचे बाइक चोरों ने उड़ाई
चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद, वारदात के वक्त आसपास लोग गुजरते रहे, लेकिन चोरों को कोई खौफ नहीं, आराम से बाइक लेकर फरार, ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला, सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना से दहशत, कई दिन बीतने के बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से बाहर, एक ही स्कूटी पर सवार होकर वारदात को दिया अंजाम, चेहरों पर कोई डर नहीं, साफ दिखा चोरों का अंदाज, न पुलिस का खौफ, न कानून का डर बेखौफ अपराधी, राजधानी में पहले भी हो चुकी हैं बाइक चोरी की कई घटनाएं, इस मामले में पुलिस की लापरवाही शर्मनाक पीड़ित से एप्लीकेशन तक नहीं ली गई ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज नीरज सिंह ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने को कहा, पीड़ित ने खुद दिखाया सीसीटीवी फुटेज,
फुटेज देखने के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई कोई दिलचस्पी, पुलिस ने फुटेज तक नहीं मांगा, न ही जांच के लिए कोई पहल, पीड़ित लगातार परेशान, इंसाफ की लगा रहा है गुहार