diwali horizontal

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ FIR दर्ज

0 153

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मंदिर में बैठकर महिलाओं के खिलाफ अलग-अलग वीडियो में आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां करने को लेकर यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ मसूरी थाने में 2 केस दर्ज किए गए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 2 केस जबकि एक मामला राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने दर्ज करवाया है.

दरअसल यति नरसिंहानंद के ट्विटर पर 3 वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें से 2 वीडियो मंदिर में बनाए गए हैं जबकि एक वीडियो में वो इंटरव्यू दे रहे हैं. वायरल वीडियो में से एक में हिंदू युवतियों के दूसरे धर्म (मुस्लिम) के युवकों से जान-बूझकर शादी करने को गलत बताते हुए उन्हें गाली दी जा रही है. साथ ही महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं.

वहीं, मंदिर के अंदर बनाए गए दूसरे वीडियो में महिला नेताओं को लेकर अभद्र बातें कही जा रही हैं. समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में महिला नेताओं की स्थिति को लेकर बातें कही जा रही हैं. अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल करते हुए इनकी आलोचना की जा रही है. जबकि इंटरव्यू वाले वीडियो में रेखा शर्मा को लेकर पूछने पर उनके लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.