diwali horizontal

लखनऊ में LDA कॉलोनी में लगी आग:फायर फाइटर्स ने 3 महिलाओं और दो बच्चों को सीढ़ी से उतारा, 3 गाड़ियों ने पाया काबू

0 62

लखनऊ; लखनऊ में टिकैटराय LDA कॉलोनी स्थित एक घर में शनिवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपट निकलने लगी। कुछ ही देर में पूरे घर में धुआं भर गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। दमकल की तीन गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पाया। वहीं आग से घर में फंसे मौजूद तीन महिलाओं और दो बच्चों को दमकल कर्मियों ने सीढ़ी से छत के रास्ते नीचे उतारा।

जीने की नीचे रखे रखे सामान के पास शॉर्ट सर्किट से हुई घटना
एफएसओ चौक पुष्पेंद्र यादव के मुताबिक टिकैत राय एलडीए कालोनी स्थित दशरथ मिश्रा के तीन मंजिला मकान में आग लगने की सूचना पर दो दमकल को मौके पर गई थी। पहले तल पर जीने के पास से आग की लपट निकल रही थी। जीने के पास आग होने के चलते दूसरी मंजिल पर रहने वाला परिवार फंसा था।

जिसके चलते दो टीमें बनाकर राहत कार्य शुरू किया। एक टीम ने फंसे लोगों को रेस्क्यू करते हुए दो मासूम समेत पांच लोगों को सलामत सीढ़ी के सहारे नीचे उतारा। वहीं दूसरी टीम ने आधे घंटे के भीतर पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया गया। आग पहली मंजिल पर जीने के नीचे रखे कबाड़ के पास हुए शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है।

सीढ़ी के सहारे दूसरी मंजिल से पांच लोगों को नीचे उतारा
SFO ने बताया कि आग देख घरवालों ने जीने के रास्ते भागने का प्रयास किया, लेकिन लपट तेज होने से नीचे नहीं उतर सके। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी के सहारे माधुरी मिश्रा (65), निधि (34), शिवानी (32), आध्या (2) व अभय (1) को सही सलामत नीचे उतार लिया। समय से आग बुझने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.