diwali horizontal

कच्चे घर में लगी आग,15 बकरियां झुलसकर मरी

0 104
उरई (जालौन):नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अखनीवा में एक किसान के कच्चे घर में आग लगने से वहां पर बंधी 15 बकरियों की आग से झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई।उक्त किसान ने 90 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान बताते हुए एसडीएम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है ग्राम अखनीबा निवासी किसान वीरेंद्र सिंह खेती के साथ- साथ बकरी पालन भी किया करता है। सोमवार की रात उसने कच्चे घर में बन्द बकरियों को मच्छरों से बचाने के लिए आग का धुआं किया था। रात करीब 2 बजे पड़ोस में मच रहे शोरगुल से उसकी आंख खुली तो उसने देखा की घर में आग लगी हुई है।ग्रामीणों ने तत्काल ही फायर सब स्टेशन कोंच में सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।आग से झुलसकर उसकी 15 बकरियां मर गयीं, साथ ही कमरे में रखा भूसा व गेंहू भी जलकर खाक हो गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.