
एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश में दबिशें जारी
कानपुर : काकादेव शास्त्री नगर निवासी अतुल शर्मा का बड़ा बेटा मुदित हाईस्कूल का छात्र है। मुदित के पिता ड्राइवर है। पिता ने बताया कि शनिवार देर रात घर के पास इलाके में रहने वाले कुशल श्रीवास्तव, गोलू तिवारी, शशांक सिंह अपने साथियों के साथ नशे की हालत में गाली गलौज कर रहे थे। बेटे मुदित ने विरोध किया तो आरोप है कि इस पर चारों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह बचाने दौड़े तो उन्हें भी पीटा और फायर झोंक दिया जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपित भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया। मुदित ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। काकादेव इंस्पेक्टर कुंजबिहारी मिश्रा ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्जकर गोलू को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।