
कानपुर : घाटमपुर में सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का गर्दन कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना कुष्मांडा नगर की है।दो दिन पूर्व गाय बांधने गया युवक लापता हो गया था। परिजनों ने सांढ़ थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।मृतक के पास से बरामद हुए मोबाइल से शिनाख्त हुई। युवक आकाश सांढ़ थाना क्षेत्र के उमरी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।