diwali horizontal

सआदतगंज चाकू कांड का आरोपी हुजैफा पुलिस मुठभेड़ में घायल

0 33

सआदतगंज चाकू कांड का आरोपी हुजैफा पुलिस मुठभेड़ में घायल

LUCKNOW CRIME LIVE: सआदतगंज क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी हुजैफा पुलिस मुठभेड़ में घायल । बताया जा रहा है कि दुबग्गा चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी हुजैफा पुलिस को देखकर पावर हाउस चौराहे की ओर भागने लगा। आरोपी की हरकतों पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने उसका पीछा शुरू कर दिया। भागने के दौरान आरोपी घबराकर बाइक से गिर गया। गिरते ही आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई।जवाबी फायरिंग में आरोपी हुजैफा घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.