diwali horizontal

 70 एंटीजन और 39 आरटीपीसीआर के नमूने लिये

0 202

 

शुक्लागंज,उन्नाव : राजधानी मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ0 आशुतोष वाष्र्णेय ने ओपीडी के दौरान खांसी,जुकाम,बुखार के मरीजों की रैपिड एंटीजन जांच की इसके अलावा एलटी अमित कुशवाहा ने भी संदिग्धों के आरटीपीसीआर के नमूने लिये जहां एंटीजन जांच में सभी स्वस्थ्य पाये गये। वहीं वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रदीप दिवाकर ने कोरोना पाॅजिटिव के संपर्क में आने वालों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की। वहां भी सभी निगेटिव पाये गये। इसके अलावा संक्रमित क्षेत्रों में डोर टू डोर जांच की। वहीं नगर के निजी नर्सिंग होम और मेडिकल स्टोर में एंटीजन जांच की और आरटीपीसीआर के नमूने लिये। सोमवार को 70 एंटीजन और 39 आरटीपीसीआर के नमूने लिये गये। जिसमें एंटीजन जांच में सभी निगेटिव पाये गये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.