diwali horizontal

ईरान ने इस्फ़हान में इज़राइली IAI के दो हेरॉन ड्रोन नष्ट कर दिए गए।

0 106

BIG BEAKING: ईरान ने इस्फ़हान में इज़राइली IAI के दो हेरॉन ड्रोन नष्ट कर दिए गए।

ईरान के इस्फ़हान क्षेत्र में इज़राइल के दो हेरॉन ड्रोन मार गिराए  है। ईरानी मीडिया के अनुसार, सुरक्षा बलों और एयर डिफेंस सिस्टम ने संदिग्ध गतिविधि के बाद कार्रवाई करते हुए इन ड्रोन को निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि ये ड्रोन इज़राइली कंपनी Israel Aerospace Industries (IAI) द्वारा बनाए गए Heron निगरानी ड्रोन थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रोन इस्फ़हान के संवेदनशील इलाकों के ऊपर निगरानी कर रहे थे, तभी ईरान की वायु रक्षा प्रणाली ने उन्हें ट्रैक कर नष्ट कर दिया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया और मलबे को कब्जे में ले लिया।

हालांकि इस घटना पर इज़राइल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि यह दावा सही साबित होता है तो यह मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं ईरान और इज़राइल के बीच चल रही छाया युद्ध (Shadow War) को और तेज कर सकती हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.