
कल्याणपुर में करंट की चपेट में आकर चार गायों की मौत
लखनऊ 29 जून: नगर निगम जोन-7 अंतर्गत शंकरपुर
वा प्रथम, केशव विहार, कल्याणपुर, लखनऊ में एक अत्यंत दुखद घटना में करंट की चपेट में आने से चार गायों की मृत्यु हो गई। इस घटना का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने तत्काल नगर निगम की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने गायों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
वा प्रथम, केशव विहार, कल्याणपुर, लखनऊ में एक अत्यंत दुखद घटना में करंट की चपेट में आने से चार गायों की मृत्यु हो गई। इस घटना का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने तत्काल नगर निगम की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने गायों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।घटना की सूचना गुडंबा थाना पुलिस को दी गई है, जो मामले की जांच कर रही है। साथ ही जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को भी जानकारी दी गई है।
नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मौके पर लगे एक बिजली के लोहे के पोल में करंट उतरने से यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलने पर लेस विभाग को अवगत कराया गया, जिनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है।
यह भी स्पष्ट किया जाता है कि घटनास्थल पर नगर निगम लखनऊ का कोई भी बिजली का पोल नहीं लगा हुआ था।