diwali horizontal

कल्याणपुर में करंट की चपेट में आकर चार गायों की मौत

0 110

कल्याणपुर में करंट की चपेट में आकर चार गायों की मौत

लखनऊ 29 जून: नगर निगम जोन-7 अंतर्गत शंकरपुरवा प्रथम, केशव विहार, कल्याणपुर, लखनऊ में एक अत्यंत दुखद घटना में करंट की चपेट में आने से चार गायों की मृत्यु हो गई। इस घटना का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने तत्काल नगर निगम की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने गायों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
घटना की सूचना गुडंबा थाना पुलिस को दी गई है, जो मामले की जांच कर रही है। साथ ही जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को भी जानकारी दी गई है।
नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मौके पर लगे एक बिजली के लोहे के पोल में करंट उतरने से यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलने पर लेस विभाग को अवगत कराया गया, जिनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है।
यह भी स्पष्ट किया जाता है कि घटनास्थल पर नगर निगम लखनऊ का कोई भी बिजली का पोल नहीं लगा हुआ था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.