diwali horizontal

गाजीपुर पुलिस ने 24 घंटे में स्कूटी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर संजय साहू गिरफ्तार

0 77

गाजीपुर पुलिस ने 24 घंटे में स्कूटी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर संजय साहू गिरफ्तार

लखनऊ: गाजीपुर थाना क्षेत्र में स्कूटी चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक शातिर चोर संजय साहू को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं।17 जून को इंदिरानगर निवासी अंजना गिरी ने थाना गाजीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी स्कूटी एक्टिवा (UP32KC6478) उनके घर के बाहर से चोरी हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्परता से एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।जांच के दौरान रात में मुंशी पुलिया चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति बिना हेलमेट और स्कूटी की आगे की नंबर प्लेट के बिना आता हुआ दिखाई दिया। स्कूटी के पीछे की नंबर प्लेट जांचने पर वह चोरी गई स्कूटी निकली। पूछताछ में वह स्कूटी के कागजात नहीं दिखा सका और बाद में उसने कबूल किया कि यह स्कूटी उसने इंदिरानगर सेक्टर-18 स्थित एक मकान के बाहर से चोरी की थी।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संजय साहू उर्फ मुच्चू पुत्र शंकर लाल साहू, निवासी बसंत विहार, शिवाजीपुरम, थाना इंदिरानगर, लखनऊ के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 27 वर्ष है। आरोपी ने बताया कि वह चोरी की गई स्कूटी को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद कर ली है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, संजय साहू एक शातिर चोर है और उसके विरुद्ध पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इंदिरानगर थाने में उसके खिलाफ 2022 और 2023 में चोरी और चोरी की संपत्ति रखने के मामलों में तीन मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थाना गाजीपुर की एक बड़ी पुलिस टीम शामिल रही जिसमें उपनिरीक्षक आनन्द कुमार, राहुल द्विवेदी, धनपाल सिंह, अभिषेक शर्मा, सिद्धान्त सिंह, शिवशंकर, प्रवीण कुमार तथा कांस्टेबल अजय कुमार तोमर, ओमप्रकाश कोरी, भुवन विक्रम चतुर्वेदी और समित तिवारी शामिल थे।थाना गाजीपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रीय नागरिकों में विश्वास का माहौल बना है और यह मामला लापरवाही से नहीं बल्कि प्रतिबद्धता के साथ अपराधियों पर नकेल कसने की मिसाल बन गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.