
मसौली बाराबंकी : काँग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम के दो दिवसीय दौरे में ग्राम बड़ागाँव स्थित फवाद उर रहमान किदवाई की कोठी पर बैठक कर पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओ का आहवान किया। प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कार्यकर्ताओ से रूबरू होते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश की जनता परेशान है एक महीने से अधिक समय किसान अपनी जायज मांगो को लेकर सर्द मौसम में सड़को पर है लेकिन पूंजीपतियों के हाथों कठपुतली बनी भाजपा सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ से काँग्रेस की मजबूती के लिए जन अभियान चलाने की अपील की। काँग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव फवाद उर रहमान किदवाई ने कहा कि हमें 2022 के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए संगठन को और सक्रिय करना है इसके लिए हम सबको एकता का परिचय देना होगा। श्री किदवई ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि जनहित की समस्याओं के लिए आप जो भी धरना प्रदर्शन आयोजित करेंगे। जिला कांग्रेस संगठन व स्वयं मैं आप के साथ रहूंगा।
इससे पूर्व अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम के जनपद आगमन पर आलापुर चैराहे पर कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाअध्यक्ष गुलजार अंसारी, प्रवक्ता व उपाध्यक्ष हस्सान वासिफ, अब्दाल अहमद सदर विधानसभा प्रभारी अकरम भारती, फरजाना खान, जिला उपाध्यक्ष सबीना खान, रेहाना खान की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया तथा आलापुर निवासी काँग्रेस कार्यकर्ता गौरी यादव ग्राम भनौली मे अब्दुल वहीद कस्बा जैदपुर में विधानसभा प्रभारी सहाबुद्दीन गूजर के आवास पर कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। दूसरे दिन ग्राम गोखारिया निवासी अकील अहमद एव कस्बा रामनगर में विधानसभा सभा प्रभारी डॉ रईस साहब की अगवाई मे बैठक का आयोजन किया गया। काँग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष गुलजार अंसारी ने सब को एक जुट होने की अपील के साथ ही साथ वो अपनी अल्पसंख्यक कमेटी को काम करने का तरीके से अवगत कराया।