diwali horizontal

विकास नगर लखनऊ व्यापार मंडल का भव्य शपथ ग्रहण एवं गठन समारोह संपन्न

0 39

 

विकास नगर लखनऊ व्यापार मंडल का भव्य शपथ ग्रहण एवं गठन समारोह संपन्न

लखनऊ : दिनांक 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को लक्ष्मी मार्केट, मामा चौराहा, विकास नगर, लखनऊ में विकास नगर लखनऊ व्यापार मंडल के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास नगर क्षेत्र के व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सम्मानित नागरिकों तथा बच्चों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नीरज सिंह (युवा नेता, भारतीय जनता पार्टी) रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ मिश्रा (अध्यक्ष, लखनऊ व्यापार मंडल) ने की। अतिथियों ने अपने संबोधन में व्यापारियों की एकता, संगठन की मजबूती एवं क्षेत्रीय व्यापार के विकास पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर विकास नगर लखनऊ व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

संगठन की संरक्षिका डॉ. सविता भट्ट तिवारी, चेयरमैन अनुपम सिंह भंडारी, अध्यक्ष मोहम्मद शोएब जलाली, वरिष्ठ महामंत्री शरीफ, महामंत्री अमन शुक्ला, कोषाध्यक्ष अकरम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमन मुस्तफा खान, अनवर भाई, ऋषभ चौरसिया, अनस अहमद, उपाध्यक्ष डॉ. पूजा सनवाल, फैज खान, देवेंद्र सिंह नेगी, मनोज, वरिष्ठ संगठन सचिव सैय्यद अकरम, संगठन सचिव डॉ. प्रिया एवं नफीस अहमद, प्रचार मंत्री यासिर अब्बास, मीडिया प्रभारी आमिर अब्बास, मीडिया सलाहकार मोहन सिंह बिष्ट, श्री विजेंद्र मिश्रा, दिनेश उप्रेती, विजय उप्रेती, डॉ. विनायक, पंकज श्रीवास्तव तथा विधि सलाहकार मोनीसुर रहमान अंसारी, प्रदीप यादव एवं चौधरी मुशीर अहमद हाशमी को दायित्व सौंपे गए।

 

कार्यक्रम में विकास नगर के सभी व्यापारी बंधुओं ने भव्य संख्या में भागीदारी की। बच्चों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सामाजिक एकता एवं भविष्य के प्रति आशा का संदेश दिया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को सशक्त बनाने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और विकास नगर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की मजबूती हेतु निरंतर सहयोग की अपील की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.