
भारत पाकिस्तान के मैच से पहले हवन पूजन का आयोजन।
India Pakistan Cricket Match:
एशिया कप 2025 में आज दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच है।
इसे लेकर यूपी के लोग दो धड़ में बंट गए हैं।
काशी-लखनऊ में भारत की जीत के लिए फैंस ने हवन और पूजन किया। काशी में फैंस गंगा में उतरकर आरती की। बैट और तिरंगा लेकर इंडिया जीतेगा जैसे नारे लगाए। कहा- भारत पाकिस्तान को धूल चटाएगा। इसकी हमने प्रार्थना की।