diwali horizontal

तेज आंधी-बारिश से आम की फसल को तगड़ा झटका

0 1,510

तेज आंधी-बारिश से आम की फसल को तगड़ा   झटका।

लखनऊ:रात में आई आंधी से मलिहाबाद में आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। आंधी से पेड़ों से कच्चे आम जमीन पर गिर गए। आम बागवानों का कहना है कि 10% से ज्यादा का नुकसान हो गया है। जो आम गिरे हैं, वे फट गए हैं। अब ये सिर्फ अचार बनाने के काम में आएंगे।

इससे बाग मालिक निराश हैं। तेज हवाओं से कई पेड़ों की डालियां भी टूट गईं। टूटी डालियों पर लगे आम अब सूख जाएंगे। आम बागवानों के अनुसार इस साल पहले से ही बागों में फसल कम आई थी। मौसम खराब होने और आंधी ने नुकसान और बढ़ा दिया है।

किसानों ने बताया कि इस साल फसल में पहले से ही 10 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका थी। अब आज की आंधी में आम गिरने से इससे भी ज्यादा नुकसान होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.