diwali horizontal

जिले भर में किया गया सम्मान दिवस का आयोजन,प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मानः

0 167

उन्नाव : स्व0 चैधरी चरण सिंह भूतपूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस एवं सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना एवं कृषि सूचना तंत्र के अन्तर्गत किसान मेला,गोष्ठी, प्रदर्शनी का आयोजन रवीन्द्र कुमार जिलाधिकारी उन्नाव की अध्यक्षता में जीआईसी मैदान उन्नाव में दीप प्रज्वलन करके किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ पंकज गुप्ता विधायक सदर,सभापति स्थानीय लेखा परीक्षा समिति उत्तर प्रदेश शासन ने किया कार्यक्रम में विधायक सदर, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी,उप कृषि निदेशक और अन्य अधिकारियों एवं किसानों ने किसानों के मसीहा चैधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया और किसानों के लिये किये गये उनके संघर्ष और किसानों के उत्थान हेतु किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला,जनपद स्तर पर उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले 14 कृषकों को शाल उढ़ाकर,माला पहनाकर सम्मानित किया गया,उप कृषि निदेशक उन्नाव ने बताया कि कमल किशोर ने गेहूॅ फसल में उत्कृष्ट उत्पादन कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है

प्रदेश स्तर पर कमल किशोर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है और उन्हें मुख्यमंत्री के स्तर से रूपये 75000- का पुरस्कार मिला है,कमल किशोर का उत्पादन 82.40 कु0हे0 रहा, गेहूं में कमल किशोर के अतिरिक्त विनोद कुमार बाजपेयी निवासी ग्राम सुई खेड़ा को सरसों में द्वितीय, राम स्वरूप निवासी ग्राम जामद को प्रथम ,गंगा देवी निवासी ग्राम चकमीरापुर को राई सरसों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया,नीरज नयन कुमार को धान में प्रथम शंकरी को द्वितीय पुरस्कार मिला,उर्द में रानी को प्रथम,मीना कुमारी को द्वितीय पुरस्कार मिला प्रथम पुरस्कार वाले किसानों को रूपये 7000- एवं द्वितीय पुरस्कार वाले किसानों के खाते में रूपये 5000- की राशि भेजी जाएगी,कुल 64 किसानों को भी प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया

गया,इनके खाते में रूपये 2000ध्- की धनराशि भेजी जाएगी,विमल कुमार गुप्ता निवासी जगतनगर को ड्रेगनफ्रूट,रूपा निवासी नन्दौली को जैविक खेती एवं विजय कुमार मिश्रा निवासी देवी जगदीशपुर को जैविक खेती में विशिष्ट कार्य के लिये चयनित किया गया,कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि किसान अन्नदाता है सरकार किसानों के समग्र विकास के लिये रात दिन कार्य कर रही है किसान भाई योजनाओं से लाभ लेकर अधिक से अधिक उत्पादन करे। समर्थन मूल्य पर बिक्री करें ,जिससे अधिक मुनाफा भी कमा सके,उन्हांेने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,बीज,कृषि यंत्र अनुदान की योजना का लाभ स्वयं लें और अपने साथी किसानों को भी दिलायें।

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में किसान भाइयों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि जनपद के किसान को प्रदेश स्तर पर सम्मान मिला है जनपद में ड्रेगन फ्रुट, सब्जी की खेती, जैविक खेती,लेमन ग्रास, तुलसी की खेती के अन्तर्गत किसान भाइयों द्वारा अच्छा कार्य किया गया है किसान भाइयों की कोरोना काल में भी सब्जी की बिक्री कराने के लिये परियर और अन्य चार स्थानों पर मण्डियाॅ लगवायी गयी,जिससे लाभकारी मूल्य मिल सके। किसानों के लिये पराली दो,खाद लो अभियान शुरू किया गया किसानों को पराली के बदले गौशालाओं से खाद मिलने लगी और गौवंश को चारा प्राप्त होने लगा। सभी किसान भाई नजदीकी गौशालाओं में पराली के बदले गोबर की खाद प्राप्त करें इससे भी उत्पादकता में वृद्वि होगी, कृषक उत्पादक संघ बनाकर किसान भाई अपनी उपज को और बेहतर ढंग से मण्डी,अन्य जगह ले जाकर लाभकारी मूल्य पर विपणन कर सकेंगे,किसान भाई अपनी किसी समस्या के लिये हर स्तर पर अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।

मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जैविक खेती को अपनाकर पौष्टिक भोजन का उत्पादन करें जिससे पर्यावरण सुधार एवं जनमानस के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ लागत भी घटेगी,कार्यक्रम को उप कृषि निदेशक,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कषि अधिकारी,जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र धौरा के वैज्ञानिक डा0 रत्ना सहाय,रमेश मौर्य ने किसानों को उन्नतिशील खेती की जानकारी के साथ-साथ उनके प्रश्नों का भी उत्तर दिया,कार्यक्रम में लगायी गयी प्रदर्शिनयाॅ आकर्षण का केन्द्र रही,जैविक खेती की प्रदर्शनी को कृषकों ने देखा और उत्पाद भी क्रय किये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.