diwali horizontal

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा,

0 155

बांगरमऊ,उन्नाव : अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अमरेश पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार को सौंपा जिसमें नगर की गल्ला मंडी स्थित धान एवं मक्का विपणन क्रय शाखा की इंचार्ज द्वारा उनके साथ किए गए अभद्र व्यवहार की शिकायत कर जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई है।

ज्ञापन में अमरेश पटेल ने कहा है कि विगत मंगलवार को देर शाम वह किसानों की मक्का खरीद में हो रही धांधली के चलते सेंटर प्रभारी से वार्ता करने पहुंचे लेकिन प्रभारी महोदया ने किसानों व उनकी बात न सुनते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें कार्यालय से भगा दिया,उनकी इस कार्यशैली से आम किसानों में भारी आक्रोश है जिलाध्यक्ष पटेल ने उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार से जांच कर सेंटर प्रभारी मृणालिनी वत्स पर उचित कार्यवाही करने का अनुरोध किया है उप जिलाधिकारी ने न्याय पूर्ण कार्यवाही करने का उन्हें आश्वासन दिया है। जनकल्याणकारी योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया प्रोत्साहित,

Leave A Reply

Your email address will not be published.