diwali horizontal

करोडो की लागत से बना राष्ट्र प्रेरणा स्थल जलमग्न

0 29

करोडो की लागत से बना राष्ट्र प्रेरणा स्थल जलमग्न

LUCKNOW LIVE:  लखनऊ में करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से तैयार राष्ट्र प्रेरणा स्थल बारिश के बाद जलभराव की चपेट में आ गया। परिसर में पानी भरने से यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

करोड़ों रुपये की लागत से विकसित इस प्रमुख स्थल में जलभराव की तस्वीरें सामने आने के बाद निर्माण की गुणवत्ता, जल निकासी व्यवस्था और रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

भारी बारिश के बीच परिसर में पानी जमा होने से प्रशासन की तैयारियों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जिम्मेदार विभाग क्या कदम उठाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.