diwali horizontal

GST के नए रेट का असर: पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, जानें आपके शहर में कितनी कमी आई।

0 121

GST के नए रेट का असर: पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, जानें आपके शहर में कितनी कमी आई

 

Petrol Diesel Rate Reduced:22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू हो चुकी हैं। इससे लोगों के रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें जैसे- गाड़ी, टीवी, एसी, फ्रीज आदि सस्ती हो गई हैं।

तो कुछ महंगी भी हुई हैं। वहीं अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या इसका असर पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों पर भी पड़ेगा।

तो बता दें कि पेट्रोल और डीजल पर जीएसटी लागू नहीं होता। इन पर अभी भी केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारें वैट (VAT) लगाती हैं। यही टैक्स राज्यों की बड़ी आय का ज़रिया है और इसी वजह से इन्हें जीएसटी के दायरे में लाना संभव नहीं हुआ है।

 

 

 

हर रोज़ तय होती हैं कीमतें

 

 

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर के भाव के आधार पर रेट तय करती हैं। इसी वजह से हर शहर में दाम अलग-अलग होते हैं।

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट (22 सितंबर 2025)

 

 

दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62

 

मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 | डीजल ₹92.15

 

कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 | डीजल ₹90.76

 

चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 | डीजल ₹92.34

 

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49 | डीजल ₹90.17

 

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92 | डीजल ₹89.02

 

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 | डीजल ₹95.70

 

जयपुर: पेट्रोल ₹104.72 | डीजल ₹90.21

 

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69 | डीजल ₹87.80

 

पुणे: पेट्रोल ₹104.04 | डीजल ₹90.57

 

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30 | डीजल ₹82.45

 

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48 | डीजल ₹91.88

 

पटना: पेट्रोल ₹105.58 | डीजल ₹93.80

 

सूरत: पेट्रोल ₹95.00 | डीजल ₹89.00

 

नासिक: पेट्रोल ₹95.50 | डीजल ₹89.50

कीमतों में बनी हुई है स्थिरता

 

 

गौरतलब है कि मई 2022 के बाद केंद्र और कई राज्यों ने टैक्स कम किए थे। उसके बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यादातर स्थिर बने हुए हैं, भले ही अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों न हो। विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय उपभोक्ताओं के लिए यह स्थिरता राहत लेकर आई है।

ये कारक तय करते हैं तेल की कीमतें

 

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें

रुपये-डॉलर का विनिमय दर

केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स और ड्यूटी

रिफाइनिंग की लागत

मांग और आपूर्ति का संतुलन

 

ध्यान देने वाली बात है कि जब क्रूड ऑयल महंगा होता है या रुपया कमजोर होता है, तो इसका सीधा असर भारतीय कीमतों पर पड़ता है। वहीं त्योहारों या मौसम के दौरान मांग बढ़ने से भी दाम ऊपर जा सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

 

 

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट चेक करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए तरीकों से आप आसानी से अपने फोन से ही इनकी कीमतें चेक कर सकते हैं…

 

इंडियन ऑयल ग्राहक: SMS करें “RSP <शहर कोड>” और भेजें 9224992249 पर

 

बीपीसीएल ग्राहक: SMS करें “RSP” और भेजें 9223112222 पर

 

एचपीसीएल ग्राहक: SMS करें “HP Price” और भेजें 9222201122 पर

Leave A Reply

Your email address will not be published.