diwali horizontal

ईरान जंग जारी रही तो गंभीर नतीजे होंगे:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0 43

ईरान जंग जारी रही तो गंभीर नतीजे होंगे:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी!

 इंडिया Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में मंगलवार को 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है।

इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। एक दिन पहले पीएम ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी थी। उन्होंने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है।

इसलिए हमें तैयार रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। सरकार कोशिश कर रही है कि आने वाले बुआई के सीजन में किसानों को खाद मिलती रहे। सरकार ने खाद की पर्याप्त सप्लाई के लिए जरूरी तैयारियां की है। किसानों को फिर आश्वस्त करूंगा कि सरकार हर चुनौती के समाधान के लिए उनके साथ खड़ी है। ये राज्यों का सदन है। आने वाले समय में संकट हमारे देश की बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें सफलता के लिए राज्यों का सहयोग जरूरी है। राज्यों की सरकार से आग्रह करना चाहता हूं। पीएम ने राज्यों से कहा कि गरीबों और श्रमिकों पर असर कम करने के लिए पीएम गरीब अन्न कल्याण योजना जारी रखने हेतु सक्रिय कदम उठाएं और विशेष व्यवस्था करें।

उन्होंने कहा कि संकट के बावजूद देश की तेज विकास दर बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, इसके लिए सुधार जारी रखें और कोविड समय की टीम भावना से काम करें।
पीएम ने कहा कि केंद्र-राज्य मिलकर इस अलग तरह के संकट का सामना धैर्य, संयम और तैयारी के साथ करें, क्योंकि हालात लगातार बदल रहे हैं। इसलिए देशवासी हर चुनौती के लिए तैयार रहें।

पीएम ने कहा कि अब भारत 27 की जगह 41 देशों से ऊर्जा आयात कर रहा है और कच्चे तेल के भंडार पर भी ध्यान दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में रिफाइनिंग क्षमता बढ़ी है और देश में क्रूड ऑयल की लगातार सप्लाई सुनिश्चित है।
पीएम ने कहा कि सरकार एलपीजी के साथ पीएनजी और घरेलू गैस उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.