
अयोध्या में मित्रमंच ने रानी पद्मावती के जौहर दिवस पर 16000 वीरांगनाओं को 16000 दीपों से दीप दान करके अर्पित की श्रद्धांजलि
अय्योध्या : रानी पद्मावती के जौहर दिवस पर 16000 वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मित्रमंच ने अयोध्या में 16000 दीपों से दीप दान करके श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मित्रमंच प्रमुख शरद पाठक बाबा ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं द्वारा हिंदुस्तान की संस्कृति, इतिहास व सनातन धर्म को नष्ट करने का लगातार प्रयास किया गया है। इसी प्रकार 26 अगस्त 1303 में आक्रांता अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा राजा रतन सिंह को धोखे से शहीद करने के बाद जब उसने अपनी कुदृष्टि मां पद्मावती पर डालने का प्रयास किया

तब मां पद्मावती ने 16000 वीरांगनाओं के साथ अपने सनातन संस्कृति व सतीत्व धर्म की रक्षा के लिए जौहर कर अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था, ऐसी मातृशक्ति को हम नमन करते हैं। मां पद्मावती के साथ 16000 वीरांगनाओं द्वारा धर्म की रक्षा के लिए किए गए जौहर का गौरवशाली इतिहास हैं। इस अवसर पर महंत रामविलास दास वेदांती, महंत बैदेही बल्लभ शरण, महंत राघवेश दास वेदांती सहित सैकड़ों की संख्या में सनातन प्रेमीजन उपस्थित रहे।