
उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ की लखनऊ शाखा के चुनाव किशन चंद अध्यक्ष,सरफराज जिला सचिव बने।
उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ की लखनऊ शाखा के चुनाव किशन चंद अध्यक्ष,सरफराज जिला सचिव बने।
Lucknow News:उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ की लखनऊ शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन-निर्वाचन बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ में कराया गया।
किशन चंद्र अध्यक्ष व सरफराज जिला सचिव बनाए गए। उप संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह व प्रांतीय सचिव पवन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि द्विवार्षिक चुनाव में कड़े प्रत्याशी खड़े रहे, जिसमें अध्यक्ष पद पर किशन चंद्र ने जीत हासिल की। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, जिला सचिव व मंत्री सरफराज, संगठन मंत्री निलेश सिंह, कोषाध्यक्ष प्रकाश नारायण यादव एवं ऑडिटर फैज खान को बनाया गया। चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिपद की जिलाध्यक्ष अमिता त्रिपाठी व आईटीआई संघ के प्रांतीय सचिव विवेक की मौजूदगी में हुआ।
इस अवसर पर आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी व एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने निवर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।