diwali horizontal

भाजपा ने बिहार विधान सभा चुनाव के लिए की जिम्मेदारियों की घोषणा

0 56

भाजपा ने बिहार विधान सभा चुनाव के लिए की जिम्मेदारियों की घोषणा

नई दिल्ली/लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी बिहार विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। इसके तहत केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश चुनाव प्रभारी, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के माध्यम से जारी इस अधिसूचना के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी ने प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री (संगठन) बिहार को भी इसकी सूचना दे दी है।इस निर्णय से स्पष्ट होता है कि पार्टी केंद्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व के बीच समन्वय को मजबूत करते हुए बिहार चुनाव में प्रभावी रणनीति अपनाने का प्रयास कर रही है। इस नई संरचना के तहत धर्मेंद्र प्रधान पूरे प्रदेश में चुनावी तैयारियों की निगरानी करेंगे, जबकि सी.आर. पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य सह-प्रभारी के रूप में उनकी मदद करेंगे और स्थानीय स्तर पर चुनावी रणनीति का संचालन करेंगे।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से इस जिम्मेदारी के निर्वहन में पूर्ण सहयोग की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.