diwali horizontal

जोन-8 में नगर निगम का विशेष अभियान, प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने पर ₹1.80 लाख का जुर्माना

0 110
जोन-8 में नगर निगम का विशेष अभियान, प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने पर ₹1.80 लाख का जुर्माना
लखनऊ: नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम लखनऊ द्वारा जोन-8 क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन के विक्रय और गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जोनल अधिकारी अजीत राय के निर्देशन में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुमित मिश्रा और आकांक्षा गोस्वामी के नेतृत्व में की गई, जिसमें ईटीएफ सहित कुल 296 सदस्यीय टीम शामिल रही। इस अभियान का उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाना था।अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने मुख्य बंगला बाजार में छापेमारी कर कई दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचते हुए पकड़ा। इनमें विकास दीप गुप्ता, दिनेश कुमार और राकेश गुप्ता शामिल रहे। नियमों के उल्लंघन पर तीनों के विरुद्ध क्रमशः ₹10,000, ₹20,000 और ₹40,000 का जुर्माना लगाया गया।इसके अलावा टीम ने सेक्टर-12, वृंदावन योजना में भी निरीक्षण किया, जहाँ लकी गुप्ता को प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचते हुए पकड़ा गया। नियमों के उल्लंघन पर उन पर ₹1,10,000 का भारी जुर्माना अधिरोपित किया गया।अभियान के दौरान कुल 40 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई और ₹1,80,000 का शमन शुल्क वसूल किया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह अभियान एक दिन का नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला प्रयास है, जिससे शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकेनगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि लखनऊ नगर निगम स्वच्छता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पॉलीथिन न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि नालियों के जाम और जलभराव जैसी समस्याओं का भी प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रतिबंधित पॉलीथिन के पूर्ण उन्मूलन के लिए सख्त कदम उठा रहा है।नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग या विक्रय न करें। इसके स्थान पर कपड़े या जूट जैसे पर्यावरण अनुकूल थैलों का प्रयोग करें, अपने आसपास सफाई बनाए रखें और गंदगी फैलाने से बचें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.