diwali horizontal

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आज। 2.5 लाख की अंगूठी से होगी सगाई।

0 1,907

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आज; 2.5 लाख की अंगूठी से होगी सगाई।

Rinku Singh engagement Priya Saroj :भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह का रिश्ता समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज से तय हुआ. दोनों की सगाई और तारीख की डेट पहले ही सामने आ चुकी है. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून (रविवार) को लखनऊ में होनी है. वहीं दोनों 18 नवंबर को वाराणसी में सात फेरे लेंगे.

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. रिंग सेरेमनी रविवार को लखनऊ के पांच सितारा होटल centrum में होगी. रिंग सेरेमी की टाइमिंग दोपहर 1 बजे रखी गई है. इस सेरेमनी में दोनों परिवारों को मिलाकर लगभग 300 लोग जुटेंगे. समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के अलावा पार्टी के कुछ बड़े नेता इसमें शामिल होंगे.

लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में क्रिकेटर रिंकू सिंह व सांसद प्रिया सरोज की आज रिंग सेरेमनी है। जिसमें शामिल होने के लिए मेहमान होटल पहुंचने लगे हैं। सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल दोपहर करीब साढ़े 12 बजे होटल पहुंचे। वहीं, पूर्व सांसद सुशीला सरोज भी पहुंची।

क्रिकेट और राजनीति जगत की दोनों चर्चित हस्तियों की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, सांसद जया बच्चन, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, सांसद रामगोपाल यादव, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला व पूर्व सांसद मोहनलालगंज सुशीला सरोज भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों के भी शामिल होने की खबर है।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.