diwali horizontal

शाहरुख खान छोड़ने जा रहे है मन्नत ?

0 1,443

शाहरुख खान छोड़ने जा रहे है मन्नत ?

 

Live: शाहरुख खान और उनकी फैमिली मन्नत छोड़कर शिफ्ट कही और होने जा रहे हैं, हालांकि, वो ऐसा कुछ ही समय के लिए ही करेंगे. उनकी फैमिली मुंबई के पाली हिल्स के एक पॉश और लक्जीरियस अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे. ये अपार्टमेंट भी मन्नत से ज्यादा दूर नहीं होगा.

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का घर मन्नत उनके फैन्स के लिए मुंबई का एक फेमस हॉटस्पॉट है. किंग खान के दीवाने बादशाह की एक झलक पाने के लिए मन्नत के बाहर घंटों खड़े रहते हैं. हालांकि, किंग खान का पता फिलहाल बदलने वाला है. खबरें हैं कि शाहरुख, पत्नी गौरी और बच्चों संग एक लग्जरी अपॉर्टमेंट में शिफ्ट होने वाले हैं. तो क्यों छोड़ रहे हैं शाहरुख अपना ‘मन्नत’

 

खबरे हैं कि शाहरुख खान और उनकी फैमिली मन्नत छोड़कर शिफ्ट होने जा रहे हैं, हालांकि, वो ऐसा कुछ ही समय के लिए ही करेंगे.लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख के घर में इस वक्त रेनोवेशन का होने वाला है. मई में ये काम शुरू किया जाएगा.

 

ग्रेड 3 हेरिटेज प्रॉपर्टी में आता है मन्नत

क्योंकि शाहरुख का घर ग्रेड 3 हेरिटेज प्रॉपर्टी में आता है ऐसे में घर को रेनोवेट करने या फिर किसी भी तरह के एक्सपैंशन के लिए पर्मिशन की जरूरत थी. अब वो पर्मिशन उन्हें मिल चुकी है, ऐसे में किसी भी तरह की इनकन्वीनियंस से बचने के लिए शाहरुख और उनके परिवार ने रीलोकेट होने का फैसला किया. ये भी कहा जा रहा है कि ये एक्सपैंशन और रेनोवेशन का काम लगभग दो सालों तक चल सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.