
संविधान नहीं, गांधी परिवार है खतरे में; रॉबर्ट वाड्रा
नई दिल्ली: वाड्रा के बयान के बाद भाजपा ने गांधी परिवार पर सियासी हमला किया तो वाड्रा ने कहा कि उनके बयान को गलत ढंग से लिया गया है, उन्होंने आतंकवादियों का समर्थन नहीं किया है। वाड्रा के इसी बयान को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि वाड्रा के बयान का मतलब तो यही हुआ कि आतंकवादियों ने बदले की भावना से हमले की घटना को अंजाम दिया। दिलावर ने कहा कि जो आतंकवादियों का समर्थन करता है,

वह भी आतंकवादियों की श्रेणी में आता है। संविधान तो खतरे में है ही नहीं। खतरे में तो गांधी परिवार है। गांधी परिवार को बचाने के लिए ही इस रैली का आयोजन किया गया और नाम दे दिया संविधान बचाओ रैली। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश के संविधान को बनाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर का कभी सम्मान नहीं किया। वे लोग आग संविधान खतरे में होना बताकर ढोंग कर रहे हैं। यह रैली कांग्रेस नेताओं की नौटंकी है। देश में आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस इस तरह के कार्यक्रमों से अपने पाप छिपाने का असफल प्रयास कर रही है।
