diwali horizontal

ओप्पो ने लॉन्च की ऑल-न्यू Reno15 सीरीज़, ट्रैवल फोटोग्राफी के लिए 200MP कैमरा और AI फीचर्स

0 114

लखनऊ ओप्पो इंडिया ने ट्रैवल फोटोग्राफी को नया आयाम देने के लिए अपनी प्रीमियम Reno15 सीरीज़ लॉन्च की है। इस सीरीज़ में Reno15 Pro, Reno15 Pro Mini और Reno15 शामिल हैं। खास बात यह है कि ओप्पो ने पहली बार कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की बढ़ती मांग को देखते हुए Reno15 Pro Mini पेश किया है।


Reno15 Pro और Pro Mini में 200MP अल्ट्रा-क्लियर कैमरा,पूरे टोन इमेजिंग टेक्नोलॉजी, AI पोर्ट्रेट और नया Pop-Out फीचर दिया गया है, जो फोटो और लाइव फोटो को मिलाकर शानदार आउट-ऑफ-फ्रेम इफेक्ट बनाता है। यह सीरीज़ खासतौर पर युवा यात्रियों और फोटोग्राफी प्रेमियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

ओप्पो इंडिया के अनुसार, Reno15 सीरीज़ 13 जनवरी 2026 से अमेज़न फिलिप फ्लिप्कार्ट, ओप्पो ई-स्टोर और रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगी। कीमतें ₹45,999 से ₹72,999 तक रखी गई हैं। लॉन्च ऑफर्स में कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, जीरो डाउन पेमेंट और एक्सटेंडेड वारंटी शामिल हैं।इसके साथ ही ओप्पो ने अपने इकोसिस्टम का विस्तार करते हुए ओप्पो पेड 5 और ओप्पो Enco Buds3 Pro+ भी लॉन्च किए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.