
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने जारी किया तृतीय चरण का आवंटन परिणाम, 22 से 24 जुलाई तक जमा करें सीट एक्सेप्टेंस शुल्क
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने जारी किया तृतीय चरण का आवंटन परिणाम, 22 से 24 जुलाई तक जमा करें सीट एक्सेप्टेंस शुल्क
लखनऊ: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि वर्ष 2025 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के तहत चल रही काउंसिलिंग प्रक्रिया के तृतीय चरण में संस्थान एवं पाठ्यक्रम विकल्प चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, और अब आवंटन परिणाम घोषित कर दिया गया है।सचिव ने बताया कि इस चरण में सभी अभ्यर्थियों को आवंटित सीटें स्वतः स्वीकार्य मानी जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 22 जुलाई से 24 जुलाई 2025 तक ₹3250 (रुपये तीन हजार दो सौ पचास मात्र) का सीट एक्सेप्टेंस शुल्क अपने लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा।शुल्क जमा करने के उपरांत 22 से 25 जुलाई 2025 तक शाम 6 बजे तक अभ्यर्थियों को परिषद द्वारा प्रदेशभर में स्थापित सहायता केंद्रों पर अपने अभिलेखों का सत्यापन कराना आवश्यक होगा।सचिव सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रथम, द्वितीय अथवा तृतीय चरण में प्रवेश ले चुके अभ्यर्थियों के लिए सीट वापसी (Seat Withdrawal) की सुविधा 26 जुलाई 2025 को उपलब्ध कराई जाएगी।परिषद ने सभी अर्ह अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से सभी कार्यवाहियों को पूर्ण करें। काउंसिलिंग से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, विवरण और अन्य आवश्यक सूचनाएं परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (https://jeecup.admissions.nic.in) पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल या विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।
