
गोण्डा-लखनऊ मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 150.47 लाख रुपये की मंजूरी, सम्मय माता स्थान से सर्किट हाउस तक बनेगा बेहतर मार्ग
गोण्डा-लखनऊ मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 150.47 लाख रुपये की मंजूरी, सम्मय माता स्थान से सर्किट हाउस तक बनेगा बेहतर मार्ग
गोण्डा: प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद गोण्डा के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी दी है। इसके तहत गोण्डा-लखनऊ मार्ग पर टाटा मोटर्स से सम्मय माता स्थान होते हुए सर्किट हाउस तक के हिस्से के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 150.47 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।इस संबंध में शासन ने आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी गोण्डा को उक्त धनराशि संबंधित कार्यों के लिए सौंपी है। जारी शासनादेश की प्रति जिलाधिकारी को भेज दी गई है और यह राशि उनके निवर्तन पर रखी गई है, जिससे कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जा सके।निर्देश के अनुसार संबंधित जनपद के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार कोषागार से स्वीकृत धनराशि आहरित की जाएगी और कार्यदायी संस्था को सौंपी जाएगी ताकि निर्धारित कार्य तय समय सीमा में पूरा हो सके।सरकार के इस निर्णय से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, ट्रैफिक दबाव कम होगा और बेहतर सड़क सुविधा से क्षेत्र का आर्थिक विकास भी तेजी से होगा। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे एक बड़ी सौगात करार दिया है।
