
यूट्यूबर ध्रुव राठी को गैर जमानती वारंट जारी
NEW DELHI LIVE:यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में उनके खिलाफ तीसरी बार गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है।
यह मामला विकास पांडे की ओर से दायर किया गया था। कोर्ट ने लगातार पेश न होने पर यह कार्रवाई की है। इससे पहले 17 अक्टूबर को ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ था, लेकिन उसकी तामील नहीं हो सकी।

अब गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद भारत लौटने पर उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। मामले की अगली सुनवाई दिसंबर में होगी।