diwali horizontal

पत्रकार एम एम सरोज उनकी पत्नी समेत पांच लोगों की सड़क हादसे में दिल्ली जाते समय जलकर मौत

0 167
पत्नी, सास , बहन और चालक समेत जिन्दा जले पांच लोग कन्टेनर से टक्कर के बाद कार मे लगी आग
लखनऊ : राजधानी के तेज़ तर्रार युवा पत्रकार 35 वर्षीय मुुरली मनोहर सरोज की आज सुबह दिल्ली जाते समय आगरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना में मौत हो गई । स्वर्गीय मुरली मनोह सरोज के साथ उनकी 32 वर्षीय पत्नी सीमा देवी 58 वर्षीय सास सिरताज बहन मंजू देवी और कार के चालक की भी मौत हो गई। लखनऊ के तकिया प्रेम वती गढ़ी कनौरा आलमबांग में कमल किशोर के मकान में रहने वाले पत्रकार मुरली मनोहर सरोज अपनी पत्नी सीमा देवी के इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल अपनी पत्नी, बहन ,सास के साथ कार मे सार होकर जा रहे थे कार औरास उन्नाव का रहने वाला संदीप चला रहा था मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर खन्दौली थाना क्षेत्र में नागालैन्ड के एक कन्टेनर से उनकी कार की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार और कंटेनर दोनो मे ही आग लग गई

सूचना पाकर इन्स्पेक्टर खन्दौली अरविन्द कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुॅेचे और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाया लेकिन टक्कर के बाद आग के गोले मे तब्दील हुई कार मे सवार पत्रकार मुरली मनोहर सरोज सहित सभी पाॅच लोग ज़िन्दा जल कर मौत के मुंह मे समा गए । इन्स्पेक्टर खन्दौली अरविन्द कुमार ने बताया कि कार में मिले वोटर आईडी कार्ड से मुरली मनोहर सरोज की शिनाख्त हुई है उन्होने बताया कि कार और कन्टेनर की टक्कर इतनी भीषण थी कि कन्टेनर भी पूरी तरह से जल गया कन्टेनर मे कपड़े लदे हुए थे । कार और कन्टेनर की टक्क्र के बाद कन्टेनर का चालक कन्टेनर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया है । इन्स्पेक्टर अरविन्द कुमार का कहना है कि पता चला है कि हादसे मे कन्टेनर का चालक भी झुलसा है लेकिन वो कहा भाग गया ये अभी पता नही चल सका है
उन्होने बताया कि कार में लगी आग से ज़िन्दा जले कार सवार सभी पाॅच लोगो के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम के बाद कल सभी शवो को उनके घरो को भेजा जाएगा । बताया जा रहा है कार का चालक संदीप औरास उन्नाव का रहने वाला है। दर्दनाक हादसे मे लखनऊ के तेज़ तर्रार युवा पत्रकार मुरली मनोहर सरोज व उनके परिवर के लोगो की मौत की खबर जब लखनऊ पहुॅची तो न सिर्फ उनके परिवार मे ग़म का माहौल छा गया बल्कि पत्रकारो मे भी दुख की लहर दौड़ गई । स्वर्गीय मुरली मनोहर सरोज पत्रकारो मे काफी लोक प्रिय पत्रकार थे । स्वर्गीय मुरली मनोहर सरोज सरल स्वभाव के शालीन व्यक्ति थे।

आगरा : खदौली कार हादसा

1-मुरली मनोहर सरोज 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम फल नि 283/63/32/2 तकिया प्रेमवती नगर गढ़ी कानोरा थाना आलाम गंज लखनऊ,

2-श्रीमती सीमा देवी पत्नी मुरली मनोहर सरोज उम्र करीब 32 वर्ष,

3-मंजू देवी चचेरी बहन मृतक मुरली पुत्री रामबरन निवासी बिशन दास पुर थाना गौरीगंज अमेठी,

4-श्रीमती सिरताज 58 वर्ष सास मुरली पत्नी कमल किशोर निवासी 283/ 63/क/2 तकिया प्रेमवती नगर गढ़ी कनौरा थाना आलम बाग लखनऊ,

5- चालक संदीप पुत्र राजकुमार निवासी हाल पता- इलमास बाग अमर सिंह टिंबर स्टोर लखनऊ मूल निवासी गांव मिर्जापुर थाना औरास उन्नाव,

Leave A Reply

Your email address will not be published.