diwali horizontal

केजीएमयू में ग्लूकोमा के बारे में कर रहे जागरूक  

0 184
लखनऊ : केजीएमयू के नेत्र विज्ञान विभाग द्वारा एक सप्ताह क  कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। पैरामेडिकल संकाय और छात्रों, नर्सिंग संकाय और छात्रों के लिए ग्लूकोमा जागरूकता कार्यक्रम 13 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। ओपीडी में मुफ्त ग्लूकोमा जांच की जा रही है। रोगियों को ग्लूकोमा के लिए नियमित मूल्यांकन और अनुवर्ती के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा। इस अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। नेत्र विज्ञान विभाग ने बुधवार को ग्लूकोमा वॉक का आयोजन किया है। वॉक प्रशासनिक ब्लॉक में शुरू हुआ और नेत्र विज्ञान (उत्तरी विंग) विभाग में समाप्त किया गया। कुलपति व चार संकाय डीन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और चिकित्सा अधीक्षक ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.