diwali horizontal

पुनर्वास विश्वविद्यालय में नियमित प्रवेश समिति का गठन

0 251

लखनऊ : डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किये जाने के लिए बुधवार को कुलपति द्वारा  एक नियमित प्रवेश समिति का गठन किया गया है।विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. राणा कृष्ण पाल सिंह की अध्यक्षता में गठित नियमित प्रवेश समिति के लिए विश्वविद्यालय के कुलसचिव अमित कुमार सिंह, प्रो. एचएस झा, विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग, प्रो. वीके सिंह, अधिष्ठाता, विशेष शिक्षा संकाय एवं कुलानुशासक विश्वविद्यालय, प्रो. शेफाली यादव, अधिष्ठाता, विधि संकाय, प्रो. नागेन्द्र यादव, अधिष्ठाता, वाणिज्य संकाय, डॉ. शशि भूषण, विभागाध्यक्ष, गणित एवं सांख्यिकी विभाग, डा. ब्रिजेश चन्द्र रावत, असिस्टेण्ट प्रोफेसर, इतिहास विभाग व डा. अमित कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक, विश्वविद्यालय को सदस्य नामित किया गया है।

 

प्रवेश निदेशक को (सम्बन्धित शैक्षिक सत्र) संयोजक सदस्य व  आलोक मिश्रा, विधि अधिकारी, विश्वविद्यालय को विधि सलाहकार नामित किया गया है।उल्लेखनीय है कि नामित प्रवेश निदेशक के  लिए निर्गत आदेशों के अनुसार समिति के संयोजक सदस्य समय-समय परपरिवर्तित होते रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.