diwali horizontal

आगामी विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी किसान क्रांति दल

0 256

अमेठी : किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कांत त्रिपाठी ने शनिवार को जिले के मुसाफिरखाना स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर एक बैठक बुलाई। बैठक के दौरान गन्ना भुगतान, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा तथा किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यही नहीं इस बैठक में 2022 विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा गई।

बैठक के दौरान किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कांत त्रिपाठी ने कहा कि आज प्रदेश का किसान भारी नकदी के संकट से जूझ रहा है। कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई के लिए सरकार द्वारा कोई भी सीधी सहायता किसानों को नहीं मिली है। प्रदेश में पुलिस उत्पीड़न भी चरम पर है। कमला कांत त्रिपाठी ने कहा कि हमारा चुनाव चिन्ह कड़ाही है और आगामी 2022 के चुनाव में कम से कम 50 सीटों पर हम चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव पाठक “एडवोकेट” ने कहा कि पिछले दो वर्षों से गन्ना मूल्य न बढ़ने के कारण उत्पादन लागत में वृद्धि हुई है जिसके चलते गन्ना किसानों को घाटा हो रहा है। तो वही किसान क्रांति दल विधि प्रकोष्ठ के अनिल कुमार सिंह “एडवोकेट” ने कहा कि आज किसान कई समस्याओं से ग्रस्त है। लेकिन इन समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई भी जहमत नहीं उठा रहा है, जो बहुत दुःखद है। किसानों की समस्याओं पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। बैठक के बाद प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई और कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के दौरान किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव, यूथ प्रदेश अध्यक्ष रविकांत तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुल्तानपुर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बल्दीराय मीना तिवारी सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.