diwali horizontal

धूमधाम से मनाया गया कक्कू पांडेय का जन्मदिन

0 231

अमेठी : शनिवार को कक्कू पांडेय यूथ विग्रेड युवा टीम के कर्मठ सिपाही आदित्य तिवारी की अगुवाई में बाहुबली कक्कू पांडेय का जन्मदिवस बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। युवाओं ने उनके जन्मदिवस पर सीएचसी में फल वितरण, वृक्षारोपण व डाकबंगले पर केक काटकर अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव हनुमन्त विश्वकर्मा रहे।

इस अवसर पर आदित्य तिवारी ने कहा कि कक्कू भैया पास जिले के होने के नाते यहां के लोगों के सुखदुख में हमेशा साथ रहते हैं और यहाँ के लोगों को अपने परिवार का हिस्सा भी मानते हैं. इसी प्यार को देखते हुए हम सब युवा टीम उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। इस मौके पर विवेक तिवारी, राजू ओझा, अंकित पांडेय, विनायक ओझा, रवि तिवारी, नीतीश, प्रमोद मिश्र, रोशन तिवारी, रामसरन, मो. जफर आदि दर्जनों युवक उपस्थिति रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.