diwali horizontal

तैमूर का नाम रखने पर सैफ-करीना को कुमार विश्वास ने बताया गुनाहगार

0 82

बॉलीवुड:बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर के नाम को लेकर बीते कई सालों से लगातार विवाद छिड़ा हुआ है। इतिहास के एक आक्रामक शासक तैमूर के नाम पर अपने बेटे का नाम रखने की वजह से सोशल मीडिया पर सैफ और करीना को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है। लोगों ने इस बात से कड़ी आपत्ति जताई है। इस बीच अब कुमार विश्वास ने भी अपने बयान से सैफ और करीना पर सीधा निशाना साधा है। उनकी इस विवादित टिप्पणी से नया विवाद खड़ा हो गया है। कवि ने कुछ दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा पर भी एक बयान दिया था। इस बार उन्होंने बॉलीवुड कपल पर उनके बड़े बेटे का नाम रखने को लेकर भी हमला बोला है।
उन्होंने आगे कहा, रिजवान रख लेने, उस्मान रख लेते, युनूस रख लेते, हुजूर के नाम पर कोई नाम रख लेते, तुम्हें एक ही नाम मिला। जिस बदतमीज आदमी ने, जिस लंगड़े आदमी ने हिंदुस्तान में आकर यहां की मां-बहनों का बलात्कार किया वो लफंगा ही मिला तुम्हें इस प्यारे से बच्चे का नाम रखने के लिए।
अपने भाषण में कुमार विश्वास ने आगे कहा है, अब अगर इसे हीरो बनाओगे, तो इसे खलनायक तक नहीं बनने देंगे, याद रखना आप। ये भारत जागा हुआ है, नया भारत है आज।
बताते चलें कि अपने भाषण में कुमार विश्वाल ने सैफ-करीना के बेटे तैमूर अली खान की तुलना मंगोल शासक तैमूर लंग से की है।
एक पुराने इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने बताया था कि साल 2016 में तैमूर के जन्म के कुछ घंटों बाद ही उनका नाम विवादों से घिर गया था। डिलीवरी के बाद करीना अस्पताल में ही थीं कि वहां एक बड़ी शख्सियत पहुंच गई। उसने करीना को समझाया कि वो अपने बेटे का नाम तैमूर न रखें। ये सुनते ही करीना रो पड़ीं और उन्होंने उस शख्स को अस्पताल से जाने का कह दिया। बताते चलें कि करीना ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया है कि तैमूर का नाम उन्होंने किसी शासक पर नहीं रखा था। तैमूर के नाम का अर्थ लोहा होता है, जो उन्हें पसंद आया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.