
उन्नाव : जहाँ पर एक सामाजिक संस्था एक अच्छी पहल की गई है नवयुग जन चेतना सामाजिक संस्थान ने दहेज प्रथा कुरीति के खिलाफ गांव गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया है दहेज का अंत कब, नाम की मुहिम चलाकर समाज को दहेज से मुक्त बनाने की कसम खाई है। दहेज के खिलाफ नवयुग जनचेतना सामाजिक संस्थान के संस्थापक पुत्तनलाल पाल ने दहेज प्रथा कुरीति के खिलाफ मुहिम चलाकर जिले में मिशाल पेश की है कई ग्रामो में जाकर जागरूकता अभियान चलाया और कई ग्राम सभाओं को दहेज मुक्त बनाया है बिछिया विकासखंड के ग्राम सेवा खेड़ा को दहेज मुक्त बनाकर अनोखी मिशाल पेश की पुत्तनलाल पाल ने जिलाधिकारी ने ग्राम को दहेज मुक्त बनाकर ग्राम के बाहर दहेज मुक्त ग्राम का बोर्ड लगाने की मांग की है।
संस्था के मुखिया पुत्तनलाल पाल से बात की तो उन्होंने बताया कि हम जब लड़कियों की शादी में जाते थे तो देखते थे को एक बेटी को शादी में ही बेटी का पिता बर्बाद हो जाता है खेत घर संपत्ति बिक जाती है जिसको लेकर मन मे विचार आया को दहेज के खिलाफ एक मुहिम चलाई जाए दहेज के साथ साथ नाश मुक्त समाज,जाति प्रथा से मुक्त समाज और छुआ छुत से मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया है मेरे यजे संकल्प को पूर्ण करने में यदि मेरे सरकारी सेवा बाधा बनेगी तो सरकारी सेवा से त्याग पत्र दे दूंगा।