diwali horizontal

नाबालिग प्रेमी प्रेमिका की मौत से क्षेत्र में मचा हड़कंप

0 184

नवाबगंज,उन्नाव : अजगैन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ओहरापुर कौड़िया गांव में सोमवार को सुबह गाँव निवासी प्रेमी युगल की एक साथ मौत की सूचना से सनसनी फैल गयी जहाँ नाबालिग प्रेमी युगल के शव प्रेमिका के ही घर पर मिलने से ग्रामीणों में ऑनर किलिंग की चर्चा रही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

जानकारी अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ओहरापुर कौड़िया गांव निवासी विनय पुत्र शिव शंकर लोध उम्र करीब 17 वर्ष जिसका उसी के गांव की युवती रागिनी पुत्री स्वर्गीय राजाराम लोध उम्र करीब 17 वर्ष से प्रेम प्रसंग चलता था। बीती रात विनय युवती के घर गया था। जहां उसने लड़की के घर में साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली जिसकी सूचना युवती की मां युवक के परिवार वालों को सूचना देने गई जिसपर युवक के परिजन विनय को नई सराय डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना से आक्रोशित परिजन विनय के शव को रागिनी के घर पर छोड़ आये जब विनय की मौत की जानकारी होने पर रागिनी ने भी उसी कमरे में साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की सूचना पर मय पुलिस बल पहुंचे कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कारवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही मृतक के परिजनों ने मृतका के परिजनों पर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए युवती की भी हत्या का अंदेशा जताया है ग्रामीणों में भी ऑनर किलिंग की चर्चा रही रागिनी व विनय में दो साल से गहरी नजदीकियां थीं ग्रामीणों के अनुसार दोनों के परिजनों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.