diwali horizontal

लक्ष्य फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है- जितेंद्र हलचल

0 213

 

बांगरमऊ,उन्नाव : नगर के स्टेशन रोड पर स्थित एक विद्यालय में सामाजिक संगठन लक्ष्य फाउंडेशन की जिला इकाई की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में लक्ष्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय हलचल ने नगर के समाजसेवी नीरज गुप्ता को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया,बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जितेंद्र हलचल ने कहा कि लक्ष्य फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है जिसका उद्देश्य समाज जीवन में अंतिम पायदान पर जीवन यापन कर रहे बंधु- बांधव की सेवा, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत मिशन,नमामि गंगे,पर्यावरण संरक्षण,नशा उन्मूलन,बाल श्रम सहित युवा बने एक जिम्मेदार नागरिक के साथ विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा वार्ता के माध्यम से समाज सेवा करना ही अपने संगठन का एक मेव लक्ष्य है जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी को साथ आकर गरीबों की सेवा करनी चाहिए जिससे गरीब को सहारा मिल सके।

इस संगठन के माध्यम से जनपद के गरीब बच्चो, अनाथों, विधवाओं, वृद्धजनों की निरूस्वार्थ भाव से सेवा करने का अवसर मिला है जिसको पूरी तन्मयता के साथ किया जाएगा और जरूरतमंद की सहायता की जाएगी,जिलाध्यक्ष गुप्ता ने जनपद पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए सागर गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष, राहुल राठौर को जिला सचिव,विशाल पाल को जिला सह संयोजक के पद पर मनोनीत होने की घोषणा की,बैठक में संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री शुभम,कोषाध्यक्ष रूप कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सदस्य धर्मेन्द्र पांडेय, जिलाध्यक्ष गोण्डा रजनीश मिश्र ,अजय शुक्ला,शत्रुघ्न दीक्षित,मयंक गुप्ता,आकाश दिवाकर,रोशन यादव,विकास तिवारी निमेष तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.