diwali horizontal

खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन,एडीएम ने किया पीसीएफ केंद्र का किया औचक निरीक्षण

0 177

उन्नाव,नवाबगंज : ब्लॉक की बिचपुरी ग्रामसभा में बना पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र बीते दो सप्ताह से ताला लगा हुआ था क्षेत्रीय किसानों को धान खरीदारी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा था गुरुवार के अंक में दैनिक भारत कनेक्ट समाचार पत्र ने किसानों की समस्या को बीते दिन अपने अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिस को संज्ञान में लेकर एडीएम ने शुक्रवार दोपहर लगभग 1बजे बिचपरी किसान सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अरविंद त्रिपाठी से नियमित खरीदारी करने के साथ प्रतिदिन किसान सेवा केंद्र खोलने का निर्देश दिया,वही प्रभारी निरीक्षक अरविंद त्रिपाठी ने बताया मुझे डेंगू हो गया था जिसके चलते किसान सेवा केंद्र बंद रहा,शुक्रवार को क्षेत्रीय किसानों से 50 कुंटल धान खरीदा गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.