diwali horizontal

बैंक का डिप्टी मैनेजर निकला साइबर ठगों का सरगना!

0 56

बैंक का डिप्टी मैनेजर निकला साइबर ठगों का सरगना!

 

CRIME LIVE: एक चौंकाने वाले मामले में बैंक का डिप्टी मैनेजर ही साइबर ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड निकला। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक सहकारी बैंक के डिप्टी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इस डिप्टी मैनेजर पर आरोप है कि उसने बैंक के कड़े नियमों को ताक पर रखकर एक फर्जी बैंक खाता खुलवाया। इस एक अकेले खाते का इस्तेमाल करके साइबर ठगों ने देशभर के 159 लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे करीब 68 करोड़ की ठगी कर सारा पैसा इसी खाते में मंगवाया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी डिप्टी मैनेजर के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े दूसरे मददगारों, ठगी का पैसा हड़पने वाले मुख्य आरोपियों और बैंक के अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए साइबर अपराधियों को बैंक खातों और लेन-देन से जुड़ी अहम जानकारी उपलब्ध कराई। जांच एजेंसियों के अनुसार गिरोह ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और डिजिटल फ्रॉड के जरिए लोगों को निशाना बनाता था। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क के जरिए अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया और कितनी रकम की हेराफेरी हुई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.