
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्पशूटर नबीन कुमार को यू पी दिल्ली STF ने ढेर किया।
Crime News: देश के सबसे खतरनाक आपराधिक गैंग में गिने जाने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बुधवार एक बड़ा झटका लगा है। यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने हापुड़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात हुई मुठभेड़ में गैंग के शार्प शूटर नवीन कुमार को मार गिराया है। नवीन, हत्या और मकोका जैसे गंभीर मामलों में वांछित था।
कुख्यात नवीन कुमार गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र का निवासी था। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गुर्गे हाशिम बाबा के साथ मिलकर दिल्ली और यूपी में संगीन अपराधों को अंजाम देता था। वह बिश्नोई गैंग की शूटिंग टीम का हिस्सा था और कई हाई-प्रोफाइल टारगेट को अंजाम देने में उसकी संलिप्तता सामने आई थी।
मुठभेड़ के दौरान नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।