
स्कूलों की इमारतों पर चूना पोतने से नही बदलेगी शिक्षा व्यवस्था, इसके लिए चाहिए साफ नीयत और काबिलियत: वैभव माहेश्वरी, मुख्य प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी (उत्तर प्रदेश)
आप के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा- चलो अच्छा है, आखिरी साल में ही सही पर सरकार को प्राइमरी स्कूलों की दशा सुधारने की याद तो आई
लखनऊ : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों के कायाकल्प की योजना पर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा- चलो अच्छा है, आखिरी साल में ही सही पर सरकार को प्राइमरी स्कूलों की दशा सुधारने की याद तो आई उन्होंने सरकार के इस कदम का श्रेय सूबे में जारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में जारी अभियान ‘सेल्फी विद स्कूल को दिया। वैभव माहेश्वरी ने कहा, 15 दिसंबर के पहले सरकार मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम, लव जिहाद जैसे गैर जरूरी मुद्दों पर ही बातें करती थी। आम आदमी पार्टी के कारण आज स्कूल, अस्पताल जैसे जनहित के विषयों पर चर्चा शुरू हुई है।
इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के स्कूलों और अस्पतालों का हाल दिखा रहे हैं। अंतत: चार साल बाद सरकार इस दिशा में संजीदा हुई हैउन्होंने योगी सरकार को सचेत करते हुए कहा, सिर्फ इमारतों पर चूना पोतने से प्रदेश में शिक्षा की इबारत नहीं बदलेगी। इसके लिए दिल्ली सरकार की तरह इस दिशा में गंभीरता से काम करना होगा। प्रदेश में करीब 55 हजार ऐसे विद्यालय हैं, जहां शौचालय तक नहीं है।
वैभव माहेश्वरी ने सरकार की ओर से स्मार्ट मीटर को नए सिरे से प्रदेश में लांच करने की योजना पर सवाल उठाया। कहा, आम आदमी पार्टी शुरू से ही इसे स्मार्ट नहीं स्कैम मीटर बता रही है। ये मीटर 30 प्रतिशत तेजी से चल रहे हैं। सरकारी विभागों पर बिजली विभाग का 14 हजार करोड़ रुपये का बिल बकाया है। स्मार्ट मीटर के जरिए सरकार इसकी भरपाई जनता से करना चाहती है। इसके लिए सरकार ने एक जापानी कंपनी से साठगांठ करके इन मीटरों को लांच किया है। जनता इसे नकार चुकी है। ऐसे में इसे फिर से नए सिरे से लांच करने की तैयारी बेमानी है।