diwali horizontal

इवेंट मैनेजमेंट में जनता का पैसा बरबाद न करें योगी सरकार: अखिलेश

0 161

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के भदोही में कार्पेट एक्सपो मार्ट के लोकार्पण को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के भदोही में कार्पेट एक्सपो मार्ट के लोकार्पण को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी के कामों काे अपना दिखाने के लिये भाजपा सरकार को इवेंट मैनेजमेंट के नाम पर जनता के पैसे की बर्बादी से परहेज करना चाहिये।

यादव ने गुरूवार को ट्वीट किया “ भाजपा सरकार सपा के कामों का दुबारा उद्घाटन-लोकार्पण करते-करते अब तीन बार भी करने लगी है जैसे ‘भदोही कार्पेट एक्सपो-मार्ट’ का तीसरी बार होने वाला लोकार्पण. सरकार बताए बाबतपुर-भदोही मार्ग व बाकी अधूरे काम कब पूरे होंगे। भाजपा दिखावटी इवेंट मैनेजमेंट में जनता का पैसा न बर्बाद करे।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ही भदोही में 179 करोड़ की लागत वाले भदोही कार्पेट एक्सपो मार्ट का लोकार्पण किया था। श्री योगी ने इसके अलावा 15 अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सपा अध्यक्ष कई बार योगी सरकार पर सपा कार्यकाल के वक्त की परियोजनाओं का फिर से उदघाटन और शिलान्यास लगा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.