diwali horizontal

सर्दियों में हादसों का बढ़ता खतरा, समय पर इमरजेंसी उपचार से बच सकती है जान: मेदांता लखनऊ

0 15

​लखनऊ : सर्दियों में घने कोहरे, कम दृश्यता और सुबह की ओस के कारण सड़क हादसों तथा घरों में फिसलने की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस विषय पर मेदांता अस्पताल, लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर सहित न्यूरोसर्जरी, इमरजेंसी एंड ट्रॉमा तथा ऑर्थोपेडिक्स विभागों के विशेषज्ञों ने बचाव और समय पर उपचार की महत्ता बताई।

​विशेषज्ञों के अनुसार, कोहरे में हाईवे व एक्सप्रेसवे पर वाहनों की टक्कर और सुबह गीली सड़कों पर दोपहिया वाहनों के फिसलने का जोखिम बढ़ता है। तेज गति और हेलमेट न पहनने से सिर व चेहरे पर गंभीर चोट लग सकती है। डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि कई बार मरीज बाहर से सामान्य दिखता है, लेकिन मस्तिष्क, छाती या पेट में अंदरूनी रक्तस्राव अथवा रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट हो सकती है, जिससे स्थिति अचानक बिगड़ सकती है।

​सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं 2024’ रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में कोहरे और धुंध के दौरान देशभर में 33,955 सड़क हादसे हुए, जिनमें 15,115 मौतें और 29,827 लोग घायल हुए। वहीं उत्तर प्रदेश में सभी मौसमों की 46,052 दुर्घटनाओं में 24,118 लोगों ने जान गंवाई।

​विशेषज्ञों ने बताया कि हादसे के बाद का पहला घंटा यानी ‘गोल्डन आवर’ जान बचाने के लिए निर्णायक होता है। सिर में चोट के बाद बार-बार उल्टी, तेज सिरदर्द, अत्यधिक उनींदापन, बेहोशी, पुतलियों के आकार में अंतर या हाथ-पैर में कमजोरी दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए। बचाव के लिए गति नियंत्रित रखें, हेलमेट व सीट बेल्ट पहनें, कोहरे में सुरक्षित दूरी बनाए रखें और घर के फर्श सूखे व बुजुर्गों के लिए सुरक्षित रखें।

​मेदांता लखनऊ के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर में मरीज के आते ही श्वसन मार्ग, सांस और रक्त परिसंचरण की जांच की जाती है। इसके बाद फास्ट अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन से अंदरूनी चोटों का पता लगाकर ट्रॉमा टीम और विशेषज्ञों द्वारा त्वरित उपचार शुरू किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.